फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को सब कुछ मिला ओके

Wed, 11 Mar 2015 07:55 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन ने बुधवार को पलिया थाने का मुआयना किया। यहां उन्हें सबकुछ ओके मिला।
विज्ञापन

एसपी बुधवार को थाने पहुंचे और शस्त्रागार, कार्यालय, हवालात, पत्रावलियों, बैरक, शौचालय आदि की जांच की। उन्होंने पुराने असलहों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने चौकीदारों से किसी आपराधिक व्यक्ति आदि को देखे जाने पर फौरन पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। एसपी ने महिला हवालात का चार्ज पूर्व में यहां तैनात रहे एक हेड मोहर्रिर से लेने के निर्देश भी दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को बधाई दी और हेड मोहर्रिर राकेश मिश्रा को बेहतर कार्यालय संचालन के लिए पांच सौ रुपये का इनाम भी दिया। इसके अलावा सबसे ज्यादा 12 बीट लिखवाने वाले सिपाही शोभनाथ को तीन सौ, अपराधियों की धरपकड़ में बेहतर पाए गए सिपाही नरेश, जावेद अख्तर, संदीप, कौशल आदि को भी पुरस्कृत किया। एसपी ने इसके बाद थाना परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

एसपी ने इलाके के लोगों के साथ बैठक की, जिसमें पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता की मांग पर कमल टाकीज चौराहे पर एक पुलिस बूथ निर्माण कराए जाने की बात कही। उन्होंने जाम की समस्या से निपटने के लिए एक ट्रैफिक सिपाही कमल चौराहे पर तैनात करने का आश्वासन दिया। बैठक में राजेश भारतीय, ग्यासुद्दीन खां, राजीव गुप्ता, देवेंद्र चौधरी मुन्ना, रवि गुप्ता, अरुण कुमार, लखवीर सिंह गोरे मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें