फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 23 Jun 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने फोन पर मृतका की मां को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी, लेकिन शव जमीन पर पड़ा मिला। जबकि मितौली क्षेत्र के गांव खमरिया में एक नवविवाहिता की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी संजय कुमार की शादी करीब छह वर्र्ष पूर्व बेहजम कस्बा निवासी रामपति की पुत्री 25 वर्र्षीय शोभा के साथ हुई थी। शोभा ने एक बेटे को जन्म दिया, जो नौ माह का हैै। मंगलवार की सुबह संजय ने अपनी सास बेहजम निवासी रामपति को फोन कर शोभा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। इसके बाद रामपति रिश्तेदारों के साथ मोहल्ला रामनगर पहुंची, पति संजय समेत ससुराल वाले घर से फरार हो चुके थे। मृतका की मां ने कोतवाली पुलिस को दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मितौैली। थाना क्षेत्र के गांव खमारिया निवासी पकंज राठौर की पत्नी 22 वर्र्षीय पूनम का शव संदिग्ध हालात में सोमवार की रात कमरे में लटकता हुआ मिला। ससुराल वालों की सूचना पर रात में ही मृतका के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंचे। मृतका के पिता थाना नीमगांव के ग्राम नेवलापुर निवासी रामचंद्र राठौर ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। मितौली पुलिस ने घटना में नामजद मृतका के पति पंकज, ससुर शिवराम, ठाकुर प्रसाद समेत छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम विश्राम यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। सीओ मितौली मिथलेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें