फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑटोलिफ्टर से चोरी की पांच बाइक बरामद 

Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो -निघासन।
विज्ञापन
चाोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक नेपाल में बेचने की फिराक में थे 
विज्ञापन

पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर से पांच बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी बाइक नेपाल बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

एसओ मनोज सिंह ने बताया कि दरोगा अजब सिंह, झंडी चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार चौरसिया आदि शनिवार की सुबह झंडी चौराहे पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने एसओ को फोन पर चोरी की बाइक नेपाल बेचने की सूचना दी। पुलिस टीम ने अदलाबाद बंधा टहारा मार्ग पर अंबेडकर गेट के पास दो बाइक पर दो लोगों को आते हुए देखा। पुलिस को देखकर वे लोग भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने बाइक समेत दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शकील पुत्र जलील निवासी मिर्जागंज तथा दूसरे ने अपना नाम नवीन दीक्षित पुत्र मुनेश कुमार थाना सिंगाही बताया। दोनों आरोपियों ने पूरे जिले से करीब 45 बाइक को चोरी करने की बात स्वीकार की। शकील की निशानदेही पर पुलिस ने उसी के घर से चोरी की तीन बाइक और बरामद की हैं। एसओ ने बताया कि शकील एनडीपीएस एक्ट, भैंसा चोरी के अलावा वाहन चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। नवीन चोरी की बाइक खरीदने और उसकी बिक्री करता था। एसओ ने बताया कि एक बाइक का चेचिस नंबर खुर्चा हुआ था। शेष अन्य बाइक की नेमप्लेट पर नंबर बदले गए थे। ये सारी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें