फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर दो पशुओं को मार डाला, रिपोर्ट

Sat, 11 Apr 2015 07:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कोन में किसी ने दो पशुओं को जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक पशु की हालत खराब है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शवों को दफना दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में शुक्रवार देरशाम कुछ पशु बेसुध होकर गिर गए, जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसआई एसपी यादव समेत फोर्स मौके पर भेजा, जहां मौके पर दो पशु मृत पाए गए। जबकि एक पशु की हालत गंभीर थी। पशु का पशु चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरोज वर्मा समेत कई ग्रामीणों ने पशुओं को जहर देकर मारने की आशंका जताई है। एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व किया गया, जिसकी जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। वहीं कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही हैै, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें