फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में फायरिंग, महिला की मौत

Wed, 22 Apr 2015 07:55 PM IST
रजागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट की रोक के बावजूद वैवाहिक कार्यक्रमों में फायरिंग का सिलसिला जारी है। अजान के बाद गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा में तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। फायरिंग के बाद तिलक चढ़ाने आए लड़की पक्ष के लोग गांव से भाग निकले, लेकिन लड़की के पिता को लोगों ने बंधक बना लिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की के पिता को अपनी अभिरक्षा में ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बेहटा निवासी प्रेमप्रकाश दीक्षित के पुत्र प्रवीण दीक्षित का तिलक समारोह मंगलवार की रात को था। तिलक चढ़ाने के लिए फरधान क्षेत्र के गांव फूटाकुआं निवासी रामप्रकाश पांडे (लड़की का पिता) समेत लड़की पक्ष के लोग आ चुके थे। जैसे ही प्रवीण दीक्षित तिलक के लिए चौक पर बैठने के लिए आया, तभी खुशी में लड़की के भाई विक्रम पांडे ने पहले लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद विक्रम ने गोट में लगा 315 बोर तमंचा निकाल लिया और फायर करने के लिए जैसे ही लोड किया, तभी फायर हो गई। तमंचे से निकली गोली गांव के ही संदीप शुक्ला की पत्नी 25 वर्षीय सुधा शुक्ला के चेहरे पर लगी। वह मौके पर ही गिर गई। इस घटना के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई। घायल अवस्था में परिवार वालों ने सुधा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
फायरिंग से मौत का शिकार हुई सुधा शुक्ला अपने पीछे एक माह की दुधमुंही बच्ची औैर एक चार साल का लड़का छोड़ गई हैं। घटना की जानकारी पाकर उसका पति संदीप शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचा। संदीप बहराइच में सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन

और नहीं जा सकी बारात
बेहटा निवासी प्रेमप्रकाश के बेटे प्रवीण की बारात बुधवार को जानी थी, लेकिन इस हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। बारात की तैयारियों के बजाय लोग मृतका का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराने में लगे रहे।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि अवैध हथियार से फायरिंग की गई थी, जिसमें आरोपी विक्रम के खिलाफ गोला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें