फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Apr 2015 07:48 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
19 अप्रैल को गोंडा-इज्जतनगर गोकुल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से पलिया निवासी सलीम खां की पत्नी का पर्स लेकर एक उचक्का चलती ट्रेन से कूद गया था। इस मामले की रिपोर्ट जीआरपी ने दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में सलीम ने लिखा है कि वह 19 अप्रैल को अपनी पत्नी अमरीन, मां मुबीना बेगम तथा बच्चों के साथ  गोकुल एक्सप्रेस के एस वन स्लीपर में पलिया से इज्जतनगर जा रहे थे। मैलानी से ट्रेन चलने पर फॉरेस्ट रेलवे क्रॉसिंग तथा पैनल के पास एक उचक्का उनकी पत्नी के सिरहाने रखा पर्स चुराकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। पर्स में 20 हजार रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल, एक जोड़ी सोने की बालियां, दो लौंग, चांदी की पायल और एक हाथफूल, एसबीआई का एटीएम कार्ड आदि था। वह उसी ट्रेन से इज्जतनगर चले गए थे। वहां से लौटने पर उन्होंने बुधवार को जीआरपी में तहरीर दी, जिस पर जीआरपी ने पर्स चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें