फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों के ताले तोड़े, हजारों की चोरी

Thu, 18 Jun 2015 11:00 PM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के बड़े चौराहे पर कस्ता-गोला मार्ग पर स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की कीमत के मोेबाइल, लैपटॉप और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी हैै, लेेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात को सिकंद्राबाद निवासी भोले त्रिवेदी, इब्राहिमपुर निवासी राजेश और मांझा निवासी महेंद्र वर्मा की दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने दर्जनों मोबाइल, हजारों की नकदी और एक लैपटॉप चोरी कर लिया। पीड़ित महेंद्र वर्मा ने बताया कि एक दर्जन मोबाइल सेट, एक लैपटॉप, चार हजार की नकदी चोरी र्हुई है। राजेश के मुताबिक उनकी दुकान से डेढ दर्जन मोबाइल, पांच हजार नकदी और रिचार्ज चोरी हुए हैं। जबकि भोले के मुताबिक दुकान से करीब 15 हजार रुपये की चोरी हुई हैै। बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के स्वीपर ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। इसके बाद दुकानदार भी पहुंच गए। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है। कुछ देर बाद पास के खेत में चोरों द्वारा फेंका गया कुछ सामान बरामद हुआ, जिसमें खाली डिब्बे थे। चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें