फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने पीड़ित को धमकाया, डीएम से शिकायत

Thu, 18 Jun 2015 10:59 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से लापता पत्नी और दो वर्ष की बच्ची की खबर अखबारों में छपी तो थाने से गए दो सिपाहियों ने पीड़ित को न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि पीटने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर शिकायत की है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा निवासी अवधराम ने पलिया तहसील दिवस में एसडीएम शादाब असलम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि 22 मई की शाम को उसकी पत्नी और दो साल की बच्ची के साथ खालेपुरवा में अपनी बहन के घर के लिए निकली थी। उसके बाद से वह लापता है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा है कि खबर छपी तो मझगईं चौकी के दो सिपाही उसके घर आ धमके और नेतागिरी करने की बात कहते हुए उसे गालियां दी और  मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस के इस बर्ताव से परेशान अवधराम ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया और पत्नी और बच्ची को बरामद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें