फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की पिटाई से युवक की हालत गंभीर, रिपोर्ट

Thu, 12 Mar 2015 06:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला रामनगर में होली मिलने जा रहे एक युवक को विवाद होने के बाद कुछ युवकों ने जमकर पीट दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी शुभम शुक्ला बुधवार की देर शाम मोहल्ले में होली मिलने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक घर के पास ही अनुराग मिश्रा और छोटू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों युवकों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। युवकों के हमले में शुभम को गंभीर चोटें आई हैं। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि अनुराग और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें