फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व विधायक के बेटे समेत 2 की मौत

Thu, 12 Mar 2015 03:34 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। सड़क हादसे में पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी के बेटे समेत 2 की मौत की हो गई। हादसा चंडीमंदिर के पास कार के डिवाइडर से टकराने से हुआ। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी के बेटे जगतेश्वर और उसके दोस्त प्रभसिमरन उर्फ अनमोल की मौत हो गई। प्रभसिमरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगतेश्वर की मौत पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी का बेटा जगतेश्वर अपने दोस्त प्रभसिमरन के साथ उसके रिश्तेदार के यहां अमरावती गया था।

आज सवेरे चंडीगढ़ आते हुए कार हादसे में उनकी मौत हो गई। दोनों डीएवी-10 कॉलेज के स्टूडेंट थे। जगतेश्वर एलएलबी की तैयारी कर रहा था, जबकि प्रभसिमरन एमए कर रहा था। प्
विज्ञापन
विज्ञापन


रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रभसिमरन के शव को कब्जे में लिया और जगतेश्वर को इलाज के लिए पीजीआई भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें