फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप से आहत युवक ने खाया जहर, भर्ती

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारन टोला में किराए के मकान में माता-पिता के साथ रह रहे 24 वर्षीय सत्यम ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए चोरी के आरोप और पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर चूहे मार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारनटोला निवासी गीता देवी ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ मन्नूलाल मिश्रा के मकान में किराए से रहती हैं। पुत्र उनका डीजे का काम करता है। मकान मालिक ने उसके पुत्र सत्यम पर नकदी और जेवर करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस बुधवार को सत्यम को पकड़ ले गए। आरोप है कि जहां पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया। उधर पुत्र को पकड़कर ले जाने के बाद मकान मालिक ने उसके कमरे में ताला डाल दिया। गीता देवी का आरोप है कि जब वह कोतवाली तहरीर देने गईं तो पुलिस ने उनके साथ गालीगलौज की। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने पुत्र को छोड़ा। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस की प्रताडना और चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर सत्यम ने चूहेमार दवा खा ली। हालत बिगडने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत ठीक है। उधर इंस्पेक्टर अशोक पांडेय ने किसी भी प्रकार की प्रताड़ना और महिला से अभद्रता की बात से इंकार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें