फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर महिला का शव लटकता मिला

Tue, 04 Aug 2015 07:30 PM IST
भूपतिपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में एक महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। मृतका के पिता ने हत्या का शक जताया हैै।
विज्ञापन

मुड़िया गांव निवासी अमित जायसवाल की एक साल पहले भदूरी निवासी 21 वर्षीय पिंकी के साथ हुई थी। पिंकी की तीन माह की दुधमुंही बच्ची थी। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे भूसा भरे कमरे के कुंडे में रस्सी से लटकती हुई पिंकी की लाश मिली। घर में वह खाना बना रही थी, क्योंकि दाल पक चुकी थी और चावल थाली में बनाने के लिए रखे थे। घर वालों का कहना है की अमित घर पर नहीं था। वह दो दिन पहले पथरी की दवा लेने पलिया-भीरा की तरफ गया था उसका पिता फेरी करने गया था। मृतका के पिता भदूरी निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम लिए भेजा है। ओमप्रकाश ने हत्या की आशंका जताई है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें