फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा

Tue, 04 Aug 2015 05:25 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला शांतिनगर में सोमवार को गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामलेे में मृतका के भाई ने सदर कोतवाली में दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला शांतिनगर निवासी नीरज उर्फ अवनीश की पत्नी 28 वर्षीय अनुपम गौड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जबकि मौके पर शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी थी, जिसके बाद मृतका के भाई आनंद कुमार निवासी डिहुवा थाना बांडा जिला बहराइच ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया हैै कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे और मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को मार डाला। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास सुमन, ननद और पति नीरज उर्फ अवनीश के खिलाफ दहेज एक्ट, गैैर इरादतन हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के गर्भवती होने की पुष्टि रिपोर्ट मिलने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें