फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का दूसरे दिन तालाब में मिला शव

Sat, 13 Aug 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
गांव का तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर वालों ने डूबने से मौत होने की जताई आशंका 
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दिए बगैर की शव की अंत्येष्टि
खेत देखने के लिए घर से निकले गांव बुद्धापुरवा निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग तेजीराम का शव खेत के पास स्थित तालाब में दूसरे दिन तलाश के दौरान उतराता हुआ मिला। परिवारवालों ने तालाब में डूबने की आशंका जताई है और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
गांव बुद्वापुरवा निवासी कमलेश ने बताया कि उनके पिता तेजी चौहान शुक्रवार की शाम गांव के दक्षिण तरफ स्थित गन्ने का खेत देखने गए थे, लेकिन वह देर सायं तक घर वापस नहीं लौटे। जिस पर परिवार के लोग परेशान हो उठे और पिता की तलाश की, लेकिन कोई अतापता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह घर वाले फिर खेतों की तरफ तलाश करने निकले तो तालाब में शव उतराता देखा। शव को बाहर निकालकर परिवारवाले घर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश ने बताया कि खेत के रास्ते में पड़ने वाले तालाब के किनारे होकर खेत में जाना पड़ता है। तालाब में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि पिता पैर फिसलने के कारण तालाब में जा गिरे होंगे जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। घर वालों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल रामकिशोर और प्रधान रमाकांत ने परिवार वालों की सहमति से पंचनामा भरकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें