फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार तक का बिका बकरा

Thu, 24 Sep 2015 07:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजहा पर शहर में खूब बकरे बिके। शहर में जामा मस्जिद के पास चार से लेकर 20 हजार तक का बकरे बिका।
विज्ञापन

ईद उल अजहा (बकरीद) पर गुरुवार को बाजार में खासी रौनक रही। मेन मार्केट में जहां जमकर खरीदारी हुई, वहीं थरबरनगंज स्थित जामा मस्जिद के पास खीरी टाउन के इकबाल का बकरा 20 हजार रुपये में बिका। इसी तरह जमैयतपुर के इरफान का बकरा आकर्षण का केन्द्र रहा। उन्होंने बकरे को खूब सजाया था, जो 14 हजार में बिका।
विज्ञापन

मैलानी में बकरीद की नमाज नौ बजे
मैलानी। बकरीद से एक दिन पूर्व बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। कुर्बानी कराने वाले घरों में बकरों की आवाजें सुनाई देने लगीं। मुस्लिम इलाकों में रात तक चहल-पहल रही। जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुल कादिर ने बताया कि बकरीद की नमाज ईदगाह में सुबह  नौ बजे होगी। उन्होंने बताया कि नमाज मुकर्रर वक्त पर होगी।  उन्होंने नमाजियों से वक्त से पहले ईदगाह पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें