फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक का मिला कटा सिर, सनसनी

Thu, 24 Sep 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नेपाली युवक के बिना धड़ के सिर मिलने से सनसनीअफैल गई। युवक का धड़ रेलवे लाइन पर पड़ा था। मामला पंजाब के जालंधर का है।
विज्ञापन


रामामंडी चौक के आगे धन्नोवाली फाटक के पास एक नेपाली युवक के बिना धड़ के सिर मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का धड़ रेलवे लाइन पर पड़ा था। मृतक की पहचान संदीप निवासी काठमांडू (नेपाल) के तौर पर है। संदीप होशियारपुर में वेटर का काम करता था।

जीआरपी के अनुसार संदीप ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। धन्नोवाली रेलवे फाटक के साथ लगते जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय मार्ग के पास एक युवक का कटे सिर को लावारिस कुत्ता मुंह में लेकर घूम रहा था, जिसे एक आटो शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी ने देखा।
विज्ञापन


उसने लोगों को इकट्ठा कर पीसीआर को इसकी सूचना दी। इसके बाद पीसीआर टीम जब रेलवे लाइन पर पहुंची जो वहां उन्हें बिना सिर का धड़ मिला। इसके बाद पीसीआर मुलाजिमों ने जीआरपी को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे जीआरपी जालंधर कैंट के प्रभारी गुरभेज सिंह ने कहा कि युवक के धड़ से अलग हुए सिर को देख कर लगता है कि उसने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है।

मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को मोबाइल बरामद हुआ, जो बंद पड़ा था। उसे चलाने के बाद एक कॉल आई, जिस व्यक्ति ने फोन किया था वह मृतक के साथ काम करता था। उसने बताया कि मरने वाले का नाम संदीप और वह काठमांडू (नेपाल) का रहने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संदीप के दोस्तों से ही उसके घर का नंबर लेकर परिवार को इस घटना के बारे में बताया गया है। परिवार के लोग काठमांडू से जालंधर आने के लिए चल पड़े हैं। संदीप के आत्महत्या करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। जीआरपी पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें