फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत

Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
विज्ञापन
flood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डूबे दोनों युवकों के भी शव मिले, तीनों घरों में मचा कोहराम
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गुजारा निवासी 30 वर्षीय महेश दो दिनों से लापता था। गुरुवार सुबह मेंहदी गांव के पास उसकी रपटा पुल के पास पानी में उतराती हुई लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि वह बाढ़ के पानी में डूब गया और पानी कम होने पर शव उतराकर ऊपर आ गया। उधर मंगलवार को फूलबेहड़ क्षेत्र में ही बाढ़ में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह फूलबेहड़ क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त मेंहदी गांव के समीप कुछ ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी में एक युवक का शव उतराते देखा। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त गुजारा गांव निवासी 30 वर्षीय महेश के रूप मे की। परिवार वालों ने बताया कि महेश मंगलवार शाम गांव में टहलने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस की माने तो परिवार वालो ने युवक के डूबने से हुई मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ साधूशरण यादव ने बताया कि मृतक शराबी का था। परिवार वालों ने किसी प्रकार की तहरीर नही दी है। युवक के बाढ़ के पानी में डूबने का ही मामला लगता है। उधर मंगलवार रात शारदा नदी में डूबे फूलबेहड़ के मिलपुरवा निवासी संजय और रिश्तेदारी में बड़ागांव आया इसी थाना क्षेत्र के गांव खींचनपुरवा निवासी अमरपाल के  पुत्र अमित का घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें