पलिया के एक नर्सिंग होम में एक मरीज को लेकर हुए विवाद के बाद महिला चिकित्सक ने जहां एक युवक के खिलाफ पलिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दूसरी तरफ दूसरे पक्ष की तरफ से भी महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बता दें कि एक मार्च को नगर के एक नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक डॉ. पुष्पा अग्रवाल ने पलिया थाने में तहरीर देकर कृष्णानगर निवासी स्व. हरिराम साहनी के पुत्र वैभव साहनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि आरोपी वैभव साहनी उनके नर्सिंग होम में आए और बेवजह हंगामा कर गाली-गलौज करने लगे। अब पलिया पुलिस ने कृष्णानगर निवासी मौलाधारी की तहरीर पर महिला डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।