फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध का शव मिला

Thu, 15 Oct 2015 11:49 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
ढखेरवा-निघासन रोड पर कसावल पुरवा के पास एक वृद्ध का शव बरामद हुआ है। मृतक के छोटे पुत्र ने अपने पिता के शव को सड़क किनारे पड़े देखा। उसने इसकी सूचना  पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर कटने के कई निशान हैं। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव कटहा निवासी रज्जन ने बताया कि उसके पिता 58 वर्षीय रामनाथ यादव रोज की तरह गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे घूमने गए थे। उसके बाद वह वापस  नहीं आए। रज्जन का छोटा भाई अजय सुबह अगौला छीलने गया तो निघासन से ढखेरवा जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। अजय उसके पास गया तो अपने पिता को देखकर चौंक गया। अजय ने उसे हिलाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी उसने परिवार वालों को दी। रज्जन ने बताया कि उसके पिता के पेट और नाक पर कटने और चोट के निशान थे। देखने से लग रहा था कि किसी ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया है। हालांकि उनके परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। रज्जन ने बताया कि उसका पिता दिल के मरीज थे। उनका इलाज एक अस्पताल से चल रहा था। डॉक्टर ने उन्हें रोज सुबह टहलने को कहा था। एसओ निघासन डीके यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुघर्टना का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें