फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर लटका मिला महिला का शव

Thu, 15 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुतुबशेर की लेबर कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हालात में फांसी पर झूलने से मौत हो गई। महिला की संतान नहीं थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर की लेबर कॉलोनी में पुलिस चौकी के निकट सुशील कुमार का आवास है। घर में गोद ली हुई उसकी बेटी, वृद्ध मां के अलावा 35 वर्षीया पत्नी पूजा भी साथ रहती थी। बृहस्पतिवार की दोपहर पूजा का चुनरी के फंदे पर कमरे के दरवाजे पर लटकता शव मिला। उस समय सुशील काम पर जा चुका था और उसकी मां और बेटी सो रहे थे।

सुशील के मुताबिक पूजा से उसकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी। कोई संतान न होने के कारण उन्होंने एक लड़की गोद ले ली थी। अपनी औलाद न होने से उसकी पत्नी अक्सर परेशान रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह काम पर चला गया था और दोपहर में एक साधू उनके घर पहुंचा, जिसके बाद कमरे के दरवाजे पर लटकता उसकी पत्नी का शव मिला। मोहल्ले वासियों का कहना था कि साधू अक्सर मोहल्ले में मांगने आता था। बृहस्पतिवार को भी वह सुशील के घर पहुंचा और उसी ने शव लटका होने की जानकारी मोहल्लेवासियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इंस्पेक्टर का कहना था कि महिला बेऔलाद थी और इसी से तनाव के चलते उसने फांसी लगा ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें