कोतवाली सदर क्षेत्र ग्राम महेवागंज में कथित विक्षिप्त युवक के हमले में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम महेवागंज निवासी 60 वर्षीय लोकई उर्फ इब्राहिम बुधवार को उल्ल नदी के किनारे टहलने गए थे। वहां एक कथित विक्षिप्त युवक ने बांस से वृद्ध के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने देखा कि युवक वृद्ध का खून चाट रहा था। लोगों ने हमलावर युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी को विक्षिप्त बताया था। वृद्ध इब्राहिम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।