फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का साईं मंदिर पर धावा, लूटपाट की

Sun, 24 May 2015 11:06 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र कॉलोनी के पीछे स्थित साईं बाबा मंदिर पर शनिवार की देर रात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया और यहां रखवाली कर रहे दो लोगों को बांधकर डाल दिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

साईं बाबा मंदिर की छोटेलाल और ननकू रखवाली करते हैं। शनिवार की देररात वह सो रहे थे कि तभी कुछ सशस्त्र बदमाश बाइक से आए और दोनो को कब्जे में कर बांध दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर का ताला खोल दिया और एंप्लीफायर, इन्वर्टर और रखवाली करने वालों का एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उन्होंने दानपात्र में भी तोड़फोड़ की, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि वह दानपात्र से कितने रुपये ले गए हैं।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है, जिससे लोग संतुष्ट नहीं हैं। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया था और तहरीर के आधार पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें