फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट से शव कब्जे  में लेकर कराया पोस्टमार्टम

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : Getty
विज्ञापन

विज्ञापन
पति बोला, प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से हुई मौत
मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
 प्रसव के बाद लखनऊ में उपचार के दौरान रामसेवक की 25 वर्षीय पत्नी शोभा की हुई मौत के बाद परिवार के लोग उसका शव घर लाए और श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे। इसी बीच मायके वालों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची मिश्राना चौकी पुलिस ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी रामसेवक ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले थाना ईसानगर के गांव कबिरहा निवासी शोभा के साथ हुई थी। पति के मुताबिक उसकी पत्नी को शोभा प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर उसे लखनऊ स्थित क्वीन मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़े ऑपरेशन से 28 अगस्त को उसने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद शोभा की हालत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में ही दो सितंबर को दम तोड़ दिया। उनका कहना है कि इलाज के दौरान मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल में मौजूद थे। ससुराल वाले शुक्रवार की दोपहर बाद शव लेकर घर पहुंचे। शाम को अंत्येष्टि के लिए शव जब श्मशान घाट ले जाया गया। वहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी बीच मृतका के पिता ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर मिश्राना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और अंत्येष्टि रोककर शव को कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि मृतका के पिता ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें