फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हत्यारोपी

Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर।
विज्ञापन
गन शॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस  चौकी   क्षेत्र के  सरैंया विलियम निवासी 22 वर्षीय संतराम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिवार वालों में जहां पुलिस के प्रति नारजागी है, वहीं दहशत है।  
विज्ञापन

बतादें कि सोमवार की रात में गेहूं के खेत में पानी लगाने गए गांव सरैंया विलियम निवासी संतराम की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने खेत से करीब 400 मीटर दूर स्थित पानी की मोटर के पास सो रहा था। पुलिस ने मृतक के भाई गुड्डू की ओर से गांव के ही पिंटू और माना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दूसरे दिन भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस चौकी प्रभारी एसडी भट्ट ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें