फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली टकराईं, चार की मौत

Wed, 29 Apr 2015 12:08 AM IST
धौरहरा खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बारात लेकर जा रही एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे पिकअप चालक और नाई सहित तीन बाराती समेत एक अज्ञात की मौत हो गई। जबकि बीस लोग घायल हो गए। 17 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कई की हालत गंभीर बताई जाती है। कुछ हल्की चोट वालों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम बिंजहा निवासी नरायन के पुत्र मिथलेश की बारात सोमवार को पिकअप से थाना ईसानगर निवासी क्षेत्र के ग्राम नंदूरा जा रही थी। पिकअप पास के ही गांव भटपुरवा निवासी राजकुमार सिंह का 29 वर्षीय पुत्र अंकित चला रहा था। वहीं, गांव भरेहटा निवासी लखन गुप्ता के पुत्र कमलेश की बारात ट्रैक्टर ट्राली से धौरहरा क्षेत्र के गांव शाहपुर जा रही थी । धौरहरा के पूरब चफरिया ताल के पास सोमवार रात लगभग 9.30 बजे दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त होकर खाई में पलट गई जबकि ट्रैक्टर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में पिकअप सवार गांव बिंजहा निवासी हौसला प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र संपत लाल और पिकप चालक धौरहरा क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी राजकुमार सिंह के 29 वर्षीय पुत्र अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ट्रॉली में सवार ग्राम रसूलपुर निवासी 55 वर्षीय नाई रोजअली की मौके पर ही मौत हो गई। दोनाें वाहनों की भिड़ंत के दौरान एक विक्षिप्त अज्ञात युवक भी ट्रॉली के नीचे दब गया जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई हालांकि इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये हुए घायल
घायलों में थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम तेजपुरवा निवासी 60 वर्षीय बाबू, ग्राम रंजीत गंज निवासी सुरेश के 18 वर्षीय पुत्र सचिन, जिला बहराइच के ग्राम गायघाट मोतीपुर निवासी शंभू का 40 वर्षीय पुत्र रामसहारे, थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम सुदहनपुरवा निवासी 70 वर्षीय भगौती, थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम कलुआपुर निवासी प्रेमचंद्र का 15 वर्षीय पुत्र बलराम, थाना लहरपुर जिला सीतापुर के ग्राम उमरिया खुर्द निवासी जमुनाप्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र श्यामू, थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम रंजीतगंज निवासी बंशी का 25 वर्षीय पुत्र बच्चालाल, थाना ईसानगर के ग्राम मंगरौली निवासी नेकराम का 16 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश, थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी बच्चा लाल का 16 वर्षीय पुत्र सरोज, थाना क्षेत्र फूलबेहड़ के ग्राम ओधन्ना निवासी भोला का 40 वर्षीय पुत्र बोधे, और बिंजिहा निवासी नारायन के 25 वर्षीय पुत्र अवधेश, थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम रंजीतगंज निवासी आश्रम का 12 वर्षीय पुत्र अमन, थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम भटपुरवा निवासी बदलू का 30 वर्षीय पुत्र माखन, बिंजिहा निवासी रामनरायन का 18 वर्षीय पुत्र दुर्गेश, थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम गोपिया मोतीपुर निवासी चेतराम का 25 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास, थाना ईसानगर के ग्राम मुगलिसपुर निवासी मैकूलाल के 30 वर्षीय पुत्र जगदंबा प्रसाद के अलावा चार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इसमें माखन को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि हल्की चोट वालों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

... दूल्हे के इंतजार में बैठी रही दुल्हन
धौरहरा/ईसानगर खीरी। बड़े अरमानों से बिंजहा के नरायन अपने बेटे मिथिलेश की बारात लेकर थाना ईसानगर के नन्दूरा गांव जा रहे थे। नरायन का दूसरा बेटा सहबाला बना अवधेश अपने भाई के साथ बैठा था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
बारात गांव से 10 किलोमीटर की दूरी पर ही पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बारात की ट्रॉली से इनकी पिकअप टकरा गई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए और चार लोगों की मौत हो गई। जिस बोलेरो से दूल्हा सजा जा रहा था, उस पर घायलों को लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमें दूल्हे का भाई सहबाला अवधेश भी शामिल था। दूल्हे के मन को इस हादसे ने इतना विचलित किया कि उसने शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने लाख मिन्नतें कीं, लेकिन दूल्हे ने यह कहकर शादी टाल दी कि पूरी बारात अस्पताल में है। अब दूसरी तारीख में ही शादी होगी। उधर लड़की दूल्हन बनी सुबह तक दूल्हे के आने का इंतजार करती रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें