फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

whatsapp पर एसजीपीसी प्रधान को 'भद्दे' मैसेज

Tue, 04 Aug 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के खिलाफ whatsapp पर अपमानजनक टिप्पणी हुई। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने यह मामला मेजर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। मॉडल ग्राम के रहने वाले आरोपी बलजिंदर सिंह जिंदू को मामले में नामजद किया गया है।

मेजर सिंह ने शिकायत में बताया है कि वह प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ के पास मिलने गए थे। वहां पर मौजूद हरबंस ने जानकारी दी कि वाट्सऐप पर प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का मैसेज आया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच में पता चला कि मैसेज बलजिंदर सिंह जिंदू ने भेजा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर भर्ती के दौरान एसजीपीसी सदस्यों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। सदस्यों ने डीसीपी नवीन सिंगला को ज्ञापन देकर स्पष्ट किया है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न की गई तो वे शीघ्र ही शिअद प्रधान से मुलाकात करेंगे।

एसजीपीसी सदस्य सुरिंदर सिंह और हरपाल सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर के लिए इंटरव्यू चल रहा था। वहां पर एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ भी मौजूद थे।

तभी शिअद पार्षद और साथी वहां एक उम्मीदवार की सिफारिश लेकर आए, लेकिन प्रधान ने इंटरव्यू पूरे पारदर्शी तरीके से किए जाने की बात की। इस पर पार्षद ने एसजीपीसी प्रधान को अपशब्द कहे और उनका अपमान किया। एसजीपीसी सदस्यों ने थाना डाबा में आरोपियों के खिलाफ डीडीआर भी दर्ज कराई है। इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, केवल सिंह बादल, दविंदर सिंह खटरा और एसएस मानकी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें