फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में विधायक का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
palika - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में बोलीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल 
विज्ञापन

विधायक के निर्माणस्थल पर जाने का मामला
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सत्संग भवन के निर्माणस्थल पर विधायक विनय तिवारी के पहुंचने को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पालिका के काम में हस्तक्षेप बताते हुए विरोध की घोषणा की है।
 पालिकाध्यक्ष ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि मेरे ही कार्यकाल में धार्मिक कार्य हुए हैं। साधू-संतों के लिए इस सत्संग भवन स्थल का निर्माण करीब 23 लाख रुपये की लागत से पालिका करवा रही है, जिसका टेंडर 25 जुलाई 2015 को हुआ था। ठेकेदार इस कार्य को बेहद धीमी गति से कर रहा है। सत्ता का वरदहस्त होने के कारण वह किसी की सुन नहीं रहा है। अब सख्ती की तो विधायक शासन सत्ता का दुरुपयोग कर ठेकेदार से मनमानी करवा रहे हैं। सत्ता के दबाव में ही ईओ/एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने भी बिना मंच के सत्संग स्थल बनाने की बात कह दी। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मंदिर ट्रस्ट का वह इसलिए विरोध कर रही हैं, क्योंकि आज जितनी भी धर्मशाला ट्रस्ट से बनी हैं, उनमें यात्रियों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, उसी तरह ट्रस्ट बनने पर यह मंदिर भी निजी स्वार्थ के लिए बनकर रह जाएगा। 
विज्ञापन


यह है मामला
पालिकाध्यक्ष ने शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर में बन रहे सत्संग भवन स्थल पर चबूतरा न बनते देख निर्माण कार्य रुकवा दिया था। साथ ही मेला सहायता केंद्र में भरे ठेकेदार के सामान को भी जब्त कर लिया था। शनिवार को विधायक विनय तिवारी और ईओ/एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता पहुंचे। उन्होंने न्यासपत्र विलेख का अवलोकन किया। ईओ ने चबूतरे के निर्माण का कार्य वर्क आर्डर में न होना बताकर ठेकेदार को रविवार को ही निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी शुरू नहीं हुआ निर्माण
ईओ/एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता के निर्देश बाद भी तीसरे दिन यानी रविवार को निर्माणाधीन सत्संग भवन का कोई काम शुरू नहीं हुआ। ठेकेदार अवधेश सिंह का कहना है कि उन्हें मजदूर नहीं मिल पाए थे, इसलिए काम शुरू नहीं हो सका था। सोमवार को सत्संग स्थल का काम शुरू करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें