थाना गौरीफंटा क्षेत्र की एक विवाहिता ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पति सहित ससुराल के अन्य लोगाें पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया तथा एफआईआर दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र गौरीफंटा के दुधवा नेशनल पार्क निवासी विश्वनाथ की पुत्री प्रमिला ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी चार वर्ष पहले थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम छत्र बंगला निवासी अवधेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने काफी दहेज दिया था लेकिन ससुराल के लोग उससे संतुष्ट नहीं हुए और शादी के कुछ दिन बाद दहेज में दो लाख रुपये और कार मांगने लगे। इसमें असमर्थता दिखाने पर ससुराल के लोग मानसिक रूप से उसका उत्पीड़न करने लगे। 05 अप्रैल को ससुराल के लोगों ने उसका सारा जेवर आदि छीनकर घर से भगा दिया। प्रमिला ने डीएम को बताया है कि उसे पता चला है कि उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया है जिससे उसका जीवन अंधकारमय हो गया है। वह न्याय पाने को दर भटक रही है। प्रमिला ने मांग की है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।