फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर आए व्यक्ति को डंडों से पीटा

Sat, 02 May 2015 07:44 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में उस अफरातफरी मच गई जब महिला और उसके भाइयों ने मुकदमे की तारीख करने आए पति को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक मारुति कार भी बरामद की है। इसमें धारदार हथियार और डंडे रखे थे। इस संबंध में पति की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

घटना शनिवार 12 बजे की है। समलेश शर्मा उर्फ शोभा निवासी गवां का मुकदमा उसके पति रवि शर्मा, मुरादाबाद से लगभग पिछले दो वर्षों से चल रहा है। तारीख पर महिला समलेश अपने भाइयों को साथ लेकर मारुति कार से कचहरी पहुंची। तारीख करने उसका पति रवि शर्मा भी आया हुआ था। जैसे ही रवि न्यायालय की तारीख लेकर बाहर निकला तभी महिला और उसके भाइयों ने रवि शर्मा को घेर लिया और डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। कचहरी में भगदड़ मच गई।  
पुलिस ने महिला पक्ष की ओर से छोटू चौधरी, दिनेश शर्मा, राजीव शर्मा और बिटटू गोयल को गिरफ्तार कर लिया। रवि शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें