फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमहरा में लाखों की डकैती

Sat, 22 Aug 2015 10:05 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव में शुक्रवार की रात छह से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने असलहों के बल पर एक घर पर धावा बोलते हुए गृहस्वामी को बांध कर डाल दिया। इसके बाद घर से जेवर, नकदी समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। रात्रि में ही पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कैमहरा गांव में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे छह से अधिक सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने अनंतराम के घर पर धावा बोला, जहां परिवार के साथ बाहर सो रहे अनंतराम को कब्जे में लेकर उसकी पत्नी कुंतीदेवी, बच्चे अभिषेक को असलहे के बल पर बांध दिया। फिर बंद मकान का ताला खुलवाने के लिए धमकाया और अंदर ले जाकर लूटपाट करने लगे। जब बदमाशों के हाथ जेवर नहीं लगे, तो दंपति की पिटाई करते हुए धमकाकर जेवरों के बारे में पूछताछ की। कुंती ने पहले तो बदमाशों को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में टूट गई और जमीन में गड़े जेवरों के बारे में बता दिया। बदमाशों ने जमीन खोदकर करीब एक लाख के जेवर और चारपाई पर गद्दे के नीचे रखे 15 हजार रुपये भी लूट लिए। यहां तक कि घरेलू बर्तन भी बदमाशों ने नहीं छोड़े। वारदात को अंजाम देकर जाते समय बरसात होने के कारण एक बदमाश जमीन पर फिसल कर गिर गया, जिससे बर्तनों की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जाग गए। अपने को फंसता देख बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। पड़ोसी राजेंद्र ने दंपति को बंधनमुक्त कराया। तब पीड़ित ने वारदात की सूचना रात्रि में ही पुलिस को दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। सुबह चौकी प्रभारी औरंगाबाद इकबाल हैदर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात के बारे में पूछताछ की। सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित ने बताया कि चौकी इंचार्ज औरंगाबाद को घटनास्थल के निरीक्षण को भेजा गया था। अब घटना की जांच के लिए एसओ मैगलगंज को मौके पर भेजा गया है, शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें