फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Sun, 17 May 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर आधारपुर गांव के पास रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिवारीजनों केे मुताबिक शहर के सीमावर्ती गांव सलेमपुर कोन निवासी रामआसरे (70) गांव के ही अमित के साथ बाइक से धौरहरा क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया था। शनिवार की देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। तभी आधारपुर खंतापुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन चालक रोडवेज बस लेकर वहां से भाग निकला। इधर लोगों ने आनन-फानन में रामआसरे और अमित को किसी तरह जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने रामआसरे को मृत घोषित कर दिया, वहीं अमित को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें