फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने में  पुलिस कर गई खेल 

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के स्टाफ नर्स की पिटाई का मामला
विज्ञापन

स्टाफ नर्स समेत छह पर संगीन धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
 जिला अस्पताल के संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष) अमित कुमार पांडेय की पिटाई के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में भी खेल कर दिया है। पीड़ित स्टाफ नर्स की तहरीर पर आरोपी दो सिपाहियों के खिलाफ हल्की धाराओं (323, 506) में रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि दोनों सिपाहियों की ओर से स्टाफ नर्स समेत छह लोगों पर संगीन धाराओं (147, 148, 352, 504, 506, 332, 353, 307) में मुकदमा दर्ज किया है। 
बता दें कि सोमवार को आधी रात जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस को हटाने को लेकर स्टाफ नर्स अमित कुमार पांडेय और जेल गेट चौकी के सिपाही केशव यादव तथा योगेंद्र पाल सिंह के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों सिपाहियों ने स्टाफ नर्स की पिटाई कर दी थी। मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं ठप करते हुए राजकीय नर्सेज संघ ने हड़ताल और प्रदर्शन किया था। बढ़ते दबाव के चलते कोतवाली पुलिस ने स्टाफ नर्स की तहरीर पर आरोपी सिपाही केशव यादव और योगेंद्र पाल सिंह के खिलाफ मंगलवार की देरशाम मारपीट की साधारण धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद रात में सिपाही केशव यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी स्टाफ नर्स नीमगांव निवासी अमित पांडेय, फरधान के बेरिहातारन निवासी मधुर, मोहल्ला काशीनगर निवासी पवन पांडेय समेत तीन अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

मुकदमे में खास यह है कि सिपाही की पिटाई से घायल स्टाफ नर्स के खिलाफ जान से मारने की नीसत से गला दबाने का भी आरोप है। कोतवाल रामजीत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसकी विवेचना की जा रही है। 
 
एएसपी के आश्वासन पर स्टाफ नर्सें मानी
लखीमपुर खीरी। संविदा स्टाफ नर्स की पिटाई मामले में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की धारा बढ़ाए जाने के एएसपी के आश्वासन पर नर्सेज संगठन मान गए और दूसरे दिन बुधवार को हड़ताल नहीं की। 
विज्ञापन

मालूम हो कि जेल चौकी सिपाहियों द्वारा ऑन ड्यूटी स्टाफ नर्स की पिटाई किए जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारी नाराज हो गए थे और मंगलवार को पूरे दिन हड़ताल रखी थी। कर्मचारी दोषी सिपाहियों के निलंबन और उनके विरुद्ध मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2013 के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने नर्सेज संगठन की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर बुधवार को कार्रवाई होने तक हड़ताल स्थगित कर दी गई। इस बाबत राजकीय नर्सेज संघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत पांडे ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई के साथ धारा न बढ़ी तो फिर हड़ताल कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें