फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ू के घर में होमगार्ड की गोली मारकर हत्या

Mon, 16 Feb 2015 10:39 PM IST
फरधान (खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ढसरापुर में पत्नी और पुत्री के साथ साढ़ू के घर आए पन्योरा गांव निवासी 33 वर्षीय होमगार्ड दिनेश कुमार वर्मा की रविवार की देर रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक होमगार्ड के पिता घनश्याम वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने साढ़ू मनोज वर्मा और साले के पुत्र सर्वेश कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्याकांड के कारणों को लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना खीरी के पन्योरा गांव निवासी होमगार्ड दिनेश वर्मा रविवार की दोपहर पत्नी अनीता और पुत्री प्रिया, सर्वेश के  साथ फरधान थाना क्षेत्र के गांव ढसरापुर में अपने साढ़ू मनोज के घर आए थे। पुलिस के अनुसार खाना खाने के बाद दिनेश अपने साढ़ू मनोज वर्मा और सर्वेश के साथ घर के बाहर स्थित कमरे में सो गए। तड़के साढ़े तीन बजे साढ़ू मनोज ने चीखते हुए दिनेश की हत्या होने की बात परिवार वालों को बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दिनेश के सिर में गोली मारी गई है। बेटे की हत्या की सूचना पर पहुंचे पिता घनश्याम वर्मा ने तहरीर देकर साढ़ू मनोज और साले के पुत्र सर्वेश पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बीच पूछताछ में आरोपियों ने दिनेश की खुद के हथियार से गोली चलने से मौत हो जाने की बात पुलिस को बताई है।
खाना खाते समय हुई थी साढू से कहासुनी
पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला है कि रविवार की शाम खाना खाते समय दिनेश की उसके साढ़ू मनोज से किसी बात को लेकर जमकर कहासुनी हुई थी, उसके बाद दोनों सर्वेश के साथ घर के बाहर कमरे में सोने चले गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को ड्यूटी कर घर लौटा था दिनेश
होमगार्ड दिनेश मौजूदा समय में लखीमपुर में एक न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में उनके आवास पर तैनात था। शनिवार को वह ड्यूटी करके घर लौटा था। दिनेश के विभागीय साथियों का कहना है कि मंगलवार को दिनेश की ड्यूटी थी।
कानपुर में मलेरिया विभाग में तैनात है सर्वेश
दिनेश की हत्या में आरोपी बनाया गया सर्वेंश कानपुर में मलेरिया विभाग में तैनात है। परिवारीजनों के मुताबिक सर्वेश रविवार को ही कानपुर से लौटकर सीधे दिनेश के घर गया और वहां से दिनेश के साथ साढ़ू मनोज के घर चला गया।
एसओ फरधान अनिल शाही ने बताया कि दिनेश की हत्या किसने की, इस बात को लेकर छानबीन की जा रही है। पिता की तहरीर पर साढ़ू मनोज और साले के पुत्र सर्वेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें