बनवीरपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने गुरुवार की रात दो कीमती घंटों पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
ग्राम बनवीरपुर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि बीती गुरुवार की रात पूजा करके वह सोने चले गए। इसके बाद जब सुबह पूजा करने मंदिर पर आए तो देखा कि मंदिर में बंधे दो घंटे जिसमें एक दस किलो और दूसरा आठ किलो वजनी था गायब है। मंदिर का अन्य सामान तितर-बितर पड़ा मिला। पुजारी ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति राजाराम को दी। राजाराम ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि घंटा चोरी की जांच शुरू कर दी गयी है।