सोमवार की शाम पत्नी की हत्या कर फरार हुआ था रामसागर
मंगलवार की सुबह भीरा क्षेत्र में मिला पति का लकटता शव
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरहिया ग्रंट में अपनी पत्नी की हत्या कर सोमवार की शाम फरार हुए हत्यारोपी पति का शव दूसरे दिन थाना भीरा के गांव चौखड़ा के पास एक शहतूत के पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पुलिस ने पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ मां की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि गांव पिपरहिया निवासी रामसागर ने सोमवार की शाम अपनी पत्नी 45 वर्षीय क्रांति देवी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह खून से सनी कुल्हाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने पुत्र अंकुल कुमार रैदास की तहरीर पर मां की हत्या करने के आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक युवक का शव भीरा थाना के गांव चौखड़ा के पास शहतूत के पेड़ से लटकता देखा गया। शव देखे जाने पर बड़ी संख्या भीड़ मौके पर जुट गई। शव के गले में गमछा कसा था। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ भीरा नर्मदेश्वर तिवारी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पुत्र अंकुल रैदास ने शव की शिनाख्त अपने पिता रामसागर के रूप में की। सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि चौखड़ा गांव के पास पेड़ से लटकते मिले शव की शिनाख्त मृतक के पुत्र ने अपने पिता के रूप में की है।
16 किमी दूर कैसे पहुंचा रामसागर
गोला गोकर्णनाथ। रामसागर का शव उसके गांव से 16 किमी दूर पेड़ लटकता हुआ मिला। परिवार वालों और पुलिस के अनुसार उसकी घटना स्थल के इदगिर्द मृतक की न तो कोई रिश्तेदारी है और न ही पुलिस को उसका कोई पहचान करने वाला मिला। ऐसे में 16 किमी जाकर आत्महत्या करना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।