सीएजी टीम का शिकंजा अब जीडीए पर कसने लगा है। जीडीए में ऑडिट कर रही सीएजी टीम के पास अब तक करीब एक हजार से ज्यादा फाइलें पहुंच चुकी हैं। ऑडिट टीम ने सात विभागों की फाइलों पर 22 आपत्तियां लगाई हैं। इनमें से जीडीए ने अब तक सिर्फ दो आपत्तियों का ही निस्तारण किया है।
अब फाइलें खंगाली जानी शुरू हुई हैं तो आने वाले दिनों में आपत्तियों की संख्या और बढ़ेगी।सीएजी टीम 10 अप्रैल से जीडीए में ऑडिट कर रही है। एक-एक कर अब तक निर्माण, संपत्ति, उद्यान, अधिष्ठान, भू-अर्जन, फाइनेंस समेत सभी विभागों से एक हजार से ज्यादा फाइलें मांगी जा चुकी हैं। अब इन फाइलों की छानबीन की जा रही है।
कैग की टीम ने जीडीए अधिकारियों को आपत्तियां लगाकर उनका निस्तारण करने के लिए दस्तावेज भेजे हैं। सबसे ज्यादा पांच आपत्तियां प्लानिंग विभाग की फाइलों पर लगी हैं। उधर, जीडीए अधिकारियों का कहना है कि सीएजी टीम ने यह जानने के लिए आपत्तियां लगाई हैं कि उक्त काम किस नियम के तहत किया गया है।
क्या बोर्ड से उनकी स्वीकृति ली गई थी। इनमें से दो आपत्तियों का जवाब दे दिया गया है। बाकी का जवाब भी उपलब्ध कराया जाएगा।
आपत्तियों का डाटा
विभाग आपत्तियों की संख्या
फाइनेंस 4
प्लानिंग 5
भू-अर्जन 4
इंजीनियरिंग 2
प्रॉपर्टी 2
इंफोर्समेंट 2
अधिष्ठान 3