फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार घायल 

Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- प्राइवेट बस ने ट्रक को मारी टक्कर
विज्ञापन

- दूसरे हादसे में ट्रक ने छात्रा को किया घायल
 निघासन में एक प्राइवेट बस ने डनलप को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं रजागंज में ट्रक की टक्कर से एक छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
निघासन। पलिया से निघासन आ रही एक प्राइवेट बस ने डनलप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। बस चालक अपनी बस लेकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह दुर्गापुरवा निवासी कुलदीप, रामचरन तथा बिहारी गन्ना भरकर लोनियनपुरवा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तुलवाने के लिए जा रहा था। पलिया से निघासन तेज रफ्तार से आ रही बस ने डनलप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। एक भैंसें को भी चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज। पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर गोला रजागंज कस्बे में महेश कनौजिया के मकान के पास ट्रक ने स्कूल से घर जा रही छात्रा की साइकिल मे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे छात्रा साइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गई। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव के रमुवापुर बिझौली निवासी संतोष सिंह की पुत्री नेहा सिंह नेताजी सुभाषचंद बोस इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। वह कॉलेज से साइकिल से वापस घर लौट रही तभी लखीमपुर से गोला की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गयी। कस्बे के दुकानदार धीरेंद्र वर्मा, रामू वर्मा ने छात्रा को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर परिवार के लोगों को सूचना दी। घटना के बाद चालक मय ट्रक फरार हो गया। सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें