फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

Wed, 20 May 2015 06:36 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार रोड पर बरमबाबा स्थान के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेलवा निवासी हरद्वारीलाल का पुत्र विवेक (18) अपने गांव से सुबह बाइक से अपने मित्र दीपक गिरि (20) को उसके गांव अहमदनगर छोड़ने जा रहा था। बाइक को दीपक गिरि चला रहा था। जैसे ही वह खुटार रोड पर बरमबाबा स्थान के निकट पहुंचा सामने से अहमदनगर निवासी भूपेश (21) अपने मामा हरिप्रसाद (38) निवासी पटना बाराबंकी को छोड़ने बाइक से गोला आ रहा था। सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण बचाव में दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार चाराें युवक गंभीर घायल हो गए।
घायलों को सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने मोबाइल से परिवार वालों को सूचना देकर गंभीरावस्था में बाइक सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवेक के पिता हरद्वारीलाल ने बताया कि विवेक और दीपक को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया है। जिसमें दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नहीं उठे 100 और 108 नंबर के फोन
सड़क पर घायलों को छटपटाता देख राहगीरों ने सहायता के लिए 108 और 100 नंबर डॉयल लेकिन किसी ने नंबर उठाना मुनासिब न समझा। किसी तरह राहगीरों ने घर वालों को सूचना देकर निजी वाहन से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गहरे गड्ढे दे रहे दुर्घटना को दावत
गोला गोकर्णनाथ। घटनास्थल पर सड़क में गहरे गड्ढे बने हैं। इनसे बचने के लिए तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। चारों बाइक सवार इन्हीं गड्ढों के बचाने से गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें