फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकता मिला बालक, शिशु गृह ने दिया सहारा

Wed, 18 Nov 2015 09:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फरधान क्षेत्र में भटकते मिले पांच साल के मासूम को चाइल्ड लाइन की मदद से शिशु गृह में रखा गया है। वह अपना नाम रोहित और पिता का नाम रस्सू बताता है। चाइल्ड लाइन के समन्वयक वरुणेश शुक्ला ने बच्चे को शहर के शिशु गृह में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

शिशु गृह के अधीक्षक वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि बच्चा खुद को चउआपुर का निवासी बता रहा है। वह बताता है, मम्मी के साथ नाना के यहां आया था। उनका अनुमान है कि फरधान क्षेत्र में उसके नाना रहते होंगे। बच्चे की बाबत उनके सेलफोन नंबर 9455312475 पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बच्चे को परिवार वालों से मिलाने में मदद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें