फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नेपाली जहरखुरानी का शिकार

Sun, 08 Nov 2015 07:27 PM IST
तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवज बस से तिकुनियां आते समय रास्ते में पांच नेपाली युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। बस के चालक और परिचालक ने बेहोशी की हालत में इन्हें खखरौला बस अड्डे पर उतार दिया और चलता बना।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पांचों नेपालियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नेपाल के जिला कैलाली के थाना टीकापुर के गांव त्रिलोकपुरी निवासी रामप्रसाद, इतवारी, गंगाप्रसाद, रवींद्र नाथ और राजेंद्र प्रसाद दिल्ली में काम करते हैं।
शनिवार की शाम को ये पांचों अपने घर जाने के लिए निकले थे। दिल्ली से तिकुनियां तक आने के लिए रोडवेज बस पर सवार हुए थे। इनके पास सामान और पैसा था। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने पांचों को अपना शिकार बना लिया, जिससे ये यात्री बेहोश हो गए। रविवार की सुबह सात बजे तिकुनियां पहुंचने पर रोडवेज बस परिचालक ने इन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन बेहोश होने के कारण नहीं जागे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह ने मौके पर पहुंच इनकी पहचान कराई, जिसके बाद पांचों सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पांचों नेपालियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि होश आने पर ही लूटी गई नकदी और सामान के बारे में जानकारी मिलेगी तभी कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें