प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सीटू नौ नवंबर को प्रदर्शन करने जा रही है। यह जानकारी देते हुए सीटू की जिला महासचिव सुदेश कुमारी ने बताया कि बेकाबू महंगाई से आम आदमी के परिवार का भरण पोषण होना मुश्किल हो रहा है। केंद्र की सरकार का चुनाव के समय में बढ़ती महंगाई को रोक कर आम आदमी को राहत देना था लेकिन मौजूदा समय में सरकार बनने के बाद वह अपने वादों को भूल चुकी है। देश में सांप्रदायिकता का वातावरण पैदा किया जा रहा है ताकि जनता बढ़ी महंगाई को खत्म करने विकास के मुद्दों पर ध्यान न दें। ऐसे में सीटू केंद्र सरकार से मांग करती है कि बढ़ती महंगाई पर शीघ्र रोक लगाई जाए।