जिला अस्पताल में इमरजेंसी रूम के पास मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां मौजूद मरीज और उनके घरवालों में भगदड़ मच गई। शार्ट सर्किट की वजह से पूरे अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
मंगलवार की दोपहर इमरजेंसी के पास निकले बिजली के तारों में चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते तारों से भयंकर आग की लपटे निकलने लगीं। अचानक बिजली के तारों से निकलती लपटों को देखकर वहां पर मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस दौरान मेन सप्लाई बंद किए जाने से इस आग पर काबू पा लिया गया। शार्ट सर्किट हो जाने से पूरे अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे अस्पताल का काम भी बंद हो गया। हालांकि प्रभारी सीएमएस डॉ. संतोष मिश्रा ने बिजली कर्मचारी को बुलाकर लाइन ठीक कराई तब जाकर अस्पताल का काम शुरू हो सका।