फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी

Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इमरजेंसी रूम के पास मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां मौजूद मरीज और उनके घरवालों में भगदड़ मच गई। शार्ट सर्किट की वजह से पूरे अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर इमरजेंसी के पास निकले बिजली के तारों में चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते तारों से भयंकर आग की लपटे निकलने लगीं। अचानक बिजली के तारों से निकलती लपटों को देखकर वहां पर मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस दौरान मेन सप्लाई बंद किए जाने से इस आग पर काबू पा लिया गया। शार्ट  सर्किट हो जाने से पूरे अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे अस्पताल का काम भी बंद हो गया। हालांकि प्रभारी सीएमएस डॉ. संतोष मिश्रा ने बिजली कर्मचारी को बुलाकर लाइन ठीक कराई तब जाकर अस्पताल का काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें