मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कुंभी में घर में तोड़फोड़ करने और नगदी-जेवर
लूटने के मामले में अमर उजाला में खबर छपने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज
कर छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि कुंभी निवासी गुड्डी देवी ने
डीजीपी को पत्र भेजकर बताया था कि 11 दिसंबर को दिन में गांव के ही आधा
दर्जन लोगों ने घर में घुसकर सारा सामान तहस-नहस कर दिया था और दीवार ढहा
दी थी। गुड्डी का आरोप था कि आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को लाठी-डंडों
से पीटा और नगदी-जेवर लूट ले गए थे। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गुड्डी ने डीजीपी को पत्र भेजकर
कार्रवाई की मांग की। गुड्डी के साथ हुई घटना के बाबत खबर प्रकाशित होने के
बाद पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुड्डी
का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं।
गुड्डी ने इस बाबत एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। '