फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी बदमाश को कुल्हाड़ी से काट डाला 

Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र की घटना, दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खून से सनी कुल्हाड़ी पुलिस ने कब्जे में ली 
चोरी और लूट की घटनाओं में लालजी जा चुका था जेल
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव लोनियनपुरवा मजरा सिंगावर में अपने पिता के साथ घर वापस लौट रहे शातिर बदमाश 30 वर्षीय लालजी की उसके साथियों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह दोनों के बीच चल रहे पुराना विवाद मान रही है।
लोनियनपुरवा मजरा सिंगावर निवासी रामआसरे ने बताया कि शनिवार को वह अपने पुत्र लालजी के साथ गांव शंकरपुर गए थे। उसी दिन शाम वह वापस घर आ रहे थे। करीब आठ बजे वे लोग लोधनपुरवा निवासी कन्नी के घर के सामने जब पहुंचे तो घर के बाहर खड़े कन्नी और उसके भाई अच्छेलाल ने उनकी बाइक रोककर लालजी से रुपये मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए दोनों भाई मिलकर उनके पुत्र की पिटाई करने लगे। इसी बीच घर में घुसा कन्नी कुल्हाड़ी लेकर आ गया और लालजी की गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे पुत्र की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से कन्नी और उसके भाई अच्छेलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी कब्जे में ली है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि कन्नी और लालजी दोनों आपराधिक किस्म के हैं। दोनों पर लूट, राहजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। करीब चार महीने पहले दोनों की एक साइकिल को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें लालजी ने कन्नी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बदला लेने के लिए कन्नी ने अपने भाई अच्छेलाल की मदद से लालजी की हत्या की है। कन्नी और लालजी पर लूट राहजनी के कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन


पंद्रह दिन पहले ही जेल से छूटा था लालजी 
धौरहरा। मृतक लालजी पुलिस रिकार्ड में शातिर अपराधी था। वह कई चोरी, लूट जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुका है। ईसानगर-कटौली मार्ग पर साठ हजार की लूट मामले में लालजी जेल गया था। वह पंद्रह दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था। 
विज्ञापन


कहीं लूटी गई साइकिल के पैसे तो नहीं मांग रहा था कन्नी
धौरहरा। मृतक लालजी और आरोपी कन्नी आपस में गहरे दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ही शातिर अपराधी है। कई अपराधों में साथ-साथ जेल भी जा चुके हैं। कटौली मार्ग पर राहगीरों की कई साइकिलें भी लूटी जा चुकी हैं। पुलिस को आशंका है कहीं इन्हीं साइकिलों के पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई, जो कत्ल की वजह बन गई। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें