फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस न मिलने पर सीएचसी में की तोड़फोड़

Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर में डिलीवरी कक्ष के टूटे शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर लेकर आए परिजनों ने एंबुलेंस से दूसरे मरीज को भेजने पर साथियों संग अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दूसरी एंबुलेंस न मिलने पर दबंगों ने डिलीवरी कक्ष के दोनों दरवाजे तोड़ दिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 चिकित्सा प्रभारी डा. अवधेश यादव ने बताया शनिवार रात दस बजे सुनील निवासी कुइंता सरैया ने बहन मीना को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मीना का चेकअप ड्यूटी पर तैनात डा. सुनील यादव और सीनियर नर्स ममता यादव ने किया। जांच में हेपेटाइटिस पाजिटिव पाया गया। डिलीवरी का समय आठ माह होने के कारण मरीज की नाजुक हालत देख मीना को रात 10: 20 बजे रिम्स रिफर कर दिया गया। जिसके लिए 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई गई।

जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो सुनील ने पिता के आने तक मरीज को ले जाने से मना कर दिया। इस बीच एंबुलेंस दूसरा मरीज लेकर चली गई।  कुछ देर बाद सुनील के पिता वेदराम साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाने की मांग की। स्टाफ नर्स ममता यादव ने 102 नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। वेदराम बिना कॉल किए एंबुलेंस की मांग करने लगा। डाक्टर ने बताया कि बिना कॉल के सेवा संभव नहीं है, तो वेदराम आगबबूला हो गया। सभी को गालियां देकर देख लेने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


अपने पुत्र और साथियों के साथ डिलीवरी कक्ष में पहुंच गया और वहां लगे  दोनों दरवाजों को तोड़ दिया। घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई।  थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। रविवार सुबह घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी गई। डा. सुनील यादव ने थाने में वेदराम और उसके साथियों के विरुद्ध अस्पताल में घुसकर सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष नाशिर हुसैन ने बतायाकि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें