फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा बाप 

Wed, 01 Aug 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना भीरा के गांव दौलतापुर में एक बाप ने बेटी की हत्या कर दी। बेटी दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी और कोर्ट मैरिज करना चाहती थी। 
विज्ञापन

बाप ने मंगलवार रात सोते समय गला घोटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और सुबह थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मां ने बेटी की हत्या करने वाले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर युवती की मौत की जानकारी मिलने पर उसके प्रेमी के जहर खाने की चर्चा है। हालांकि युवक के घर पर ताला लगा है। गांव वालों का कहना है कि परिवार के लोग उसे ढूंढने गए हैं।  
भीरा थाना क्षेत्र के दौलतापुर गांव के दाताराम यादव की बेटी पूजा (21) ने इसी साल बीए की परीक्षा पास की थी। पूजा का प्रेम प्रसंग घर के सामने रहने वाले दूसरी बिरादरी के राजाराम के पुत्र हरिओम से हो गया। पूजा के परिवार वालों के मुताबिक इस बात से घर व गांव वाले अनजान थे। हरिओम लखनऊ से बीएड की तैयारी कर रहा है। 27 मार्च 2017 को पूजा और हरिओम ने कोर्ट मैरिज के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इसके वेरिफिकेशन के लिए शुक्रवार को दरोगा आए तो यह मामला खुला। परिवार वालों ने दोनों को समझाने की बात कहकर दरोगा को लौटा दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद गांव में पंचायत हुई लेकिन युवती अपने प्रेमी संग जाने की बात पर अड़ी रही। मंगलवार की रात मां से अलग सो रही बेटी को पिता ने गला घोटकर मार दिया। फिर पत्नी को जगाकर पूरी बात बताई और थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। सुबह भीरा एसओ मनोज कुमार गौतम, गोला सीओ अभिषेक प्रताप के अलावा एसपी खीरी रामलाल वर्मा गांव पहुंचे और मृतका की मां से मिले। पुलिस ने मां दयावती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



दूसरी बिरादरी के युवक से शादी की जिद पर अड़ी बेटी को लेकर पिता परेशान था। उसका कहना है कि बेटी प्रेमी के साथ भाग जाती तो वह गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं बचता, इसीलिए गुस्से में उसने बेटी का गला घोट दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें