फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलखुर्द गांव में घर जला बाल-बाल बचे घरवाले

Tue, 17 Mar 2015 05:32 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाखुर्द गांव में सोमवार को आधी रात में एक घर में आग लग गई और देखते ही देखते वह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि कोई भी सामान निकाला नहीं जा सका और घरवालों ने जैसे तैसे भाग कर बस जान ही बचा पाई। आग में करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।   
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव बेलाखुर्द गांव निवासी रविकुमार के घर सोमवार को सभी लोग सो रहे थे कि रात करीब 12 बजे तेज आंच लगने से उनकी आंख खुली और देखा कि घर में भयानक आग लगी हुई है। लपटें तेज थीं और उनको महसूस हो गया कि वे कुछ भी नहीं बचा सकते तो वह वहां से भाग जान बचाकर भाग निकले। यहां तमाम ग्रामीण भी एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन कोई फायदा न हुआ। आग ने पूरे घर को जलाकर राख कर दिया।  अग्नि पीड़ित रविकुमार का आरोप है कि रंजिशन किसी ने उनके घर में आग लगाई है। बता दें कि इस घर में आग लगने की यह तीसरी घटना है। पिछले वर्ष लगी आग में  कई पशु जलकर मर गए थे। उनका यह भी आरोप है कि रंजिश मानने वाले लोग आग लगाने के साथ उनके घर में दो बार चोरी भी कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें