फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से पानी पैक कर रही फैक्ट्री सीज

Wed, 07 Oct 2015 12:09 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर में संचालित खाद्य एवं पेय पदार्थों के निर्माण और पैकिंग करने वाली कई फैक्ट्रियों पर छापेमारी की, जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई। राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पानी के पाउच पैकिंग कर बेचने वाली फैक्ट्री को सीज कर दिया गया, क्योंकि फैक्ट्री संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके अलावा तीन बोरा नमकीन को सीज किया गया है। जबकि बेसन पपड़ी और पेठा फैक्ट्री पर भी छापेमारी कर नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले मोहल्ला राजाजीपुरम में जीतेश कुकरेजा की नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां पैक की गई महालक्ष्मी ब्रांड नमकीन पर एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली तो टीम ने तीन बोरा नमकीन को सीज कर दिया और पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस दी। राजापुर चौकी के पास तीन दूधियों से दूध के तीन नमूने भरे। इसके बाद टीम ने राजापुर क्रॉसिंग के पास संचालित पानी पाउच पैैक करने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां पर भारी अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्री मालिक यशराज वर्मा के घर में ही अवैैध रूप से पानी की पैकेजिंग की जा रही थी, पानी पैकेजिंग के लिए लाइसेंस भी नहीं लिया गया। लिहाजा एफएसडीए टीम ने पानी फैक्ट्री को सीज करते हुए पानी के सैैंपल लिए हैं।  
इसके बाद टीम ने शिव कॉलोनी स्थित राकेश टंडन की बेसन पपड़ी फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां से पपड़ी के नमूने लिए हैं। गढ़ी रोड पर विकास अग्रवाल की पेठा फैक्ट्री पर छापा मारा गया, जहां काफी गंदगी मिली।टीम ने फैक्ट्री स्वामी को नोटिस जारी किया है। टीम ने राजापुर मंडी पहुंचकर मंडी सचिव उमेश यादव से मुलाकात कर गल्ला, सब्जी और फल आढ़तियों को लाइसेंस बनवाने के लिए सहयोग मांगा, जिस पर मंडी सचिव ने आढ़तियों का पंजीकरण और लाइसेंस बनवाने का आश्वासन दिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, विजय नंद सिंह, एमपी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें