फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने टकराई रोडवेज बस-डीसीएम, एक की मौत

Tue, 25 Apr 2017 11:34 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ऊंचगांव के पास हुआ हादसा, कई घायल
 पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर ऊंचगांव के पास डीसीएम और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के चालकों समेत कई यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 से घायलों को सीएचसी खमरिया भर्ती कराया। पुलिस ने हेल्पर का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

पीलीभीत बस्ती राजकीय मार्ग पर ऊंचगांव पुल के पास लखीमपुर की ओर से आ रही डीसीएम की रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में डीसीएम के हेल्पर हाथरस निवासी 25 वर्षीय गगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक हाथरस निवासी 30 वर्षीय श्रीकांत बस चालक लहरपुर निवासी 40 वर्षीय महताब भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार कई यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे खमरिया चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडे ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से खमरिया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने हेल्पर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें